Fact of life!

एवरीथिंग इज प्री-रिटन’ इन लाईफ़ (जिन्दगी मे सब कुछ पह्ले से ही तय होता है)।
Everything is Pre-written in Life..
Change Text Size
+ + + + +

Monday, April 18, 2011

0 २१वीं सदी का गांधी - Anna Hajare

विदेशी मीडिया ने अन्‍ना को बताया 21वीं सदी का नायक


भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की जंग को देश में ही राजनेताओं द्वारा कमजोर करने की भले कोशिश हो रही हो लेकिन इसे विदेशी मीडिया खूब तवज्‍जो दे रहा है। विदेशी मीडिया ने अन्ना को 'एंटी करप्शन हीरो' और '२१वीं सदी का गांधी' जैसे कई नाम दिए हैं।


मलेशिया के अखबार 'द स्टार' ने एक आर्टिकल में लिखा है कि किशन बाबूराव हजारे भारत के राष्ट्रीय हीरो हैं। ७१ वर्षीय इस व्यक्ति, जिन्होंने कक्षा सात के बाद स्कूल की शिक्षा छोड़ दी, ने यूपीए सरकार को झुका दिया। अखबार के अनुसार हजारे अब तक अपने गृह प्रदेश महाराष्ट्र के बाहर अनजान थे, लेकिन उनके आंदोलन के बाद बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, आम आदमी, फिल्मी हस्तियों, प्रमुख व्यावसायी उनके समर्थन में उतरे।


संयुक्त अरब अमीरात के अखबार 'द नेशनल' के अनुसार अन्ना हजारे के अनशन के बाद अब देश में भ्रष्टाचार पर बहस शुरु हो गई है। इसी अखबार ने लिखा है कि २१वीं सदी के गांधी अन्ना हजारे ने देश के करोड़ों लोगों की तरफ से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। लेख के अनुसार भारत में भ्रष्टाचार के कई प्रकरण हाल ही में सामने आए हैं। कई अरब रुपए विदेशी बैंकों में जमा हैं।


पाकिस्तान के एक अखबार 'द डॉन' में छपे एक ब्लॉग के अनुसार अन्ना हजारे के आंदोलन के ही कारण सरकार जन लोकपाल बिल पर चर्चा कर रही है। ब्लॉग के अनुसार अन्ना के समर्थन में बंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, शिलांग और कई शहरों में प्रदर्शन हुए।


अमेरिका की वेबसाइट 'यूएसपोस्ट डॉट कॉम' के अनुसार भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने के बाद अन्ना की लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई। ट्विटर और फेसबुक पर अन्ना के आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला। युवाओं को इसकी जानकारी इन्हीं माध्यमों से मिली और वे बड़ी संख्या में अन्ना के समर्थन में उतरे।


'
द मार्स न्यूज' के अनुसार अन्ना हजारे ने भारत में लोकतंत्र का सही अर्थ बताया है। लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है और अन्ना यह प्रभावी तरीके से कर रहे हैं। अन्ना हजारे ही वह व्यक्ति हैं, जिनकी भारत देश को जरुरत है।

 

Courtesy: dainikbhaskar

  

0 comments:

Post a Comment

अपनी बहुमूल्य टिपण्णी देना न भूले- धन्यवाद!!