Fact of life!

एवरीथिंग इज प्री-रिटन’ इन लाईफ़ (जिन्दगी मे सब कुछ पह्ले से ही तय होता है)।
Everything is Pre-written in Life..
Change Text Size
+ + + + +
Showing posts with label crime. Show all posts
Showing posts with label crime. Show all posts

Thursday, July 29, 2010

1 सुंदर लड़कियों से शोभराज का कनेक्शन

 चार्ल्‍स शोभराज 65 साल का है, लेकिन अभी भी लड़कियां पटाने में माहिर है। उसकी आधी जिंदगी जेलों में ही बीती है। वह शातिरदिमाग सीरियल किलर था। जेल में रहते हुए भी उसका शातिर दिमाग उससे तमाम तरह के खुराफात करवाता रहता था।

भारत के सर्वाधिक सुरक्षित तिहाड़ जेल से फरार होने के लिए उसने अपना जन्‍मदिन मनाने की साजिश रची। बर्थडे केक में नींद की दवा मिला कर उसने सबको सुला दिया और खुद फरार हो गया। यह अलग बात है कि कुछ ही समय बाद गोवा में पुलिस ने उसे बड़ी आसानी से धर लिया। 

नेपाल की जेल में रहते हुए चार्ल्‍स ने प्रेम का खेल भी खेल डाला। उसने अपने से आधी उम्र की लड़की निहिता बिस्‍वास को पटाया और उससे शादी भी कर ली। 2008 में निहिता और चार्ल्‍स के प्‍यार, सगाई और शादी के चलते दोनों लगातार सुर्खियों में रहे थे। निहिता उसके लिए अनुवादक का काम करती थी। उसकी मां शकुंतला थापा वकील और नेपाल की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता है। निहिता के प्‍यार को इसी मकसद से चार्ल्‍स ने भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। निहिता की मां ने चार्ल्‍स को बरी करवाने के लिए बड़ी मेहनत की है।

पुलिस के मुताबिक चार्ल्‍स ने नेपाल आने के लिए एक डच पर्यटक को सीढ़ी बनाया था। उसने उसे पहले अपने झांसे में लिया और फिर उसकी हत्‍या कर दी। उसके पासपोर्ट पर वह नेपाल उड़ गया। वहां 1975 में उसने अमेरिकी पर्यटक जे. ब्रोंजिक से दोस्‍ती गांठी। यह दोस्‍ती कीमती जेवरात हासिल करने के लिए थी। ब्रोंजिक ने ये जेवरात भारत में खरीदे थे। शोभराज की नजर इन जेवरात पर गड़ गई। सो, उसने ब्रोंजिक को चाकू गोद कर मौत के घाट उतार दिया।