Fact of life!

एवरीथिंग इज प्री-रिटन’ इन लाईफ़ (जिन्दगी मे सब कुछ पह्ले से ही तय होता है)।
Everything is Pre-written in Life..
Change Text Size
+ + + + +
Showing posts with label Jokes. Show all posts
Showing posts with label Jokes. Show all posts

Monday, November 1, 2010

0 मैं बड़ा |

शराबी - मैं बड़ा |
व्यक्ति - भाई साहब आप कैसे बड़े ? आपसे बड़ा तो भगवान् है |
शराबी - भगवान् बड़ा तो मंदिर में क्यों पड़ा ?
व्यक्ति - अच्छा मंदिर बड़ा |
शराबी - मंदिर बड़ा तो धरती पे क्यों पड़ा ?
व्यक्ति - अच्छा धरती बड़ी |
शराबी - धरती बड़ी तो शेषनाग क फन पर क्यों पड़ी ?
व्यक्ति - अच्छा शेषनाग बड़े |
शराबी - शेषनाग बड़े तो शिवजी के गले में क्यों पड़े ?
व्यक्ति - अच्छा शिवजी बड़े |
शराबी -अच्छा शिवजी बड़े तो पर्वत पर क्यों पड़े?
व्यक्ति - अच्छा पर्वत बड़ा |
शराबी - पर्वत बड़ा तो हनुमान जी के हाथ पर क्यों पड़ा ?
व्यक्ति - अच्छा हनुमान जी बड़े |
शराबी - हनुमान जी बड़े तो राम जी चरणों में क्यों पड़े ?
व्यक्ति - अच्छा राम जी बड़े |
शराबी - राम जी बड़े तो सीता जी के पीछे क्यों पड़े ?
व्यक्ति - अच्छा तो सीता जी बड़ी |
शराबी - सीता जी बड़ी तो अशोक वाटिका में क्यों पड़ी ?
व्यक्ति - अरे भाई आप ही बताइए कौन बड़ा ?
शराबी - वही बड़ा जो पी क पड़ा
अपनी बहुमूल्य टिपण्णी देना न भूले- धन्यवाद