Fact of life!

एवरीथिंग इज प्री-रिटन’ इन लाईफ़ (जिन्दगी मे सब कुछ पह्ले से ही तय होता है)।
Everything is Pre-written in Life..
Change Text Size
+ + + + +

Monday, December 27, 2010

0 लक्ष्मण ने 5 साल और 55 मैच के बाद 5वां छक्का लगाया

डरबन। कलात्मक बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पहली पारी में तेज गेंदबाज डेल स्टेन पर स्क्वायर लैग क्षेत्र में छक्का लगाया जो 119वें टेस्ट मैच में उनका 5वां छक्का है। लक्ष्मण ने टेस्ट मैचों में यह 5वां छक्का लगाने के लिए लगभग 5 साल और 9 महीने इंतजार किया तथा इस बीच उन्होंने 55 मैच खेले। उन्होंने टेस्ट मैचों में अपना आखिरी छक्का पाकिस्तान के खिलाफ मार्च 2005 में कोलकाता में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में स्पिनर दानेश कानेरिया पर लगाया था।
यह हैदराबद का बल्लेबाज दुनिया के उन कुछ बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में 1000 से अधिक चौके जडे है। लक्ष्मण के नाम पर स्टेन पर छक्का जडने से पहले तक 1,020 चौके दर्ज हैं।
लक्ष्मण ने अपना पहला छक्का अपने 23वें टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ जून 2001 में बुलावायो में लगाया था। उन्होंने यह छक्का मध्यम गति के गेंदबाज ब्रायन वाटाम्ब्वा पर लगाया था।
Courtesy khaskhabar

0 comments:

Post a Comment

अपनी बहुमूल्य टिपण्णी देना न भूले- धन्यवाद!!